Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज पटना सिटी के हाजीगंज स्थत टेंडर हार्टस इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में राम- नवमी के अवसर पर उत्सव का आयोजन हुआ । सर्वप्रथम रामचंद्रजी की पूजा – अर्चना के बाद एक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता प्रा भी आयोजन किया गया । धनुष – बाण लिए राम – लक्ष्मण दा लिए कूदते फाँटले वीर हनुमान , शबरी , जटायु , माँ सीता आदि के रूप में बने छोटे – छोटे बच्चों ने सबका मन मोह लिया । इस कार्यक्रम में विराट मिश्रा , दिव्यांश , राघव- नासिका , रेविका , आदविक , शिवांशी , आद्या , निर्वाश , अमृत दवंश , नमन , सृष्टि , आरुही , अर्याश , समृद्धि , हर्ष , अनन्या , अनन्या राज आदि बच्चों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक डॉ . रवि भार्गव ने बच्चों तथा अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी को श्रीराम जन्म का प्रतीक माना जाता है। आज ही के दिन भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। हमें राम से जुड़े आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए । जो जीवन की हर बाधा को पार करने में सक्षम है । रामचंद्रजी के गुणों को अपनाकर हम जीवन को सरल बना सकते हैं । विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ . जूली भार्गव ने अभिभावकको को संबोधित करते हुए कहा कि रामनवमी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है । श्रीराम जी भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते है । राम नवमी को मनाने का उद्देश्य सभी जीवों का कल्याण तथा आध्यात्मिक उत्थान करना है ।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में आनंद कभी रश्मि , शिल्पी , श्रद्धा , स्वाति आदि ने विशेष योगदान दिया
Auto Amazon Links: No products found.