डॉ. भूदेव सिंह की पुण्यतिथि पर आईएमए में श्रद्धांजलि सभा, चिकित्सकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि


पटना। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) बिहार शाखा द्वारा शुक्रवार को आईएमए भवन में दिवंगत चिकित्सक डॉ. भूदेव सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों तथा समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने एकत्र होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभा को संबोधित करते हुए डॉ. कैप्टन विजय शंकर सिंह, डॉ. सहजानंद एवं डॉ. ललित मोहन सिंह ने कहा कि डॉ. भूदेव सिंह ने अपने सेवाकाल में ईएसआई डालमियानगर, ईएसआई दीघा, ईएसआई समस्तीपुर समेत कई संस्थानों में उत्कृष्ट सेवाएं दी थीं। बाद में वे मंडल कारा, गोपालगंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में कार्यरत रहे। 29 मई 2011 को जेल में नियमित ड्यूटी के दौरान कैदियों द्वारा किए गए हमले में उनकी मृत्यु हो गई थी। कर्तव्य निर्वहन के दौरान हुई उनकी शहादत चिकित्सा जगत के लिए आज भी एक पीड़ादायक स्मृति है।
आईएमए बिहार के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. भूदेव सिंह का जीवन सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित यह श्रद्धांजलि सभा न केवल उन्हें नमन करने का अवसर है, बल्कि चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति समाज को जागरूक करने का भी संदेश देती है।
आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण एवं राज्य सचिव डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि डॉ. भूदेव सिंह के आदर्श, कार्यशैली और समर्पण भाव आने वाली पीढ़ियों के चिकित्सकों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. भूदेव सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की तथा उनके चिकित्सा एवं सामाजिक योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. रजनीश चौधरी, डॉ. विभू साकेत, डॉ. वीरेंद्र कुमार, रीना सिंह, नम्रता रानी, सौम्या, सांभवी, कात्यायन, शांतनु सिद्धार्थ, अनिकेत गौतम, साकेत गौतम, आलोक रजत, शुभांकित, साकेत, रमेंद्र कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार , अमन कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

ALSO READ  बजट 2025: मध्यम वर्ग को बड़ी राहत, 12 लाख तक की आय पर नहीं लगेगा टैक्स
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1644