Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना,जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) की पटना जिला ने चितकोहडा ओवर ब्रिज के नीचे स्लम बस्ती में जाकर खाद्य सामग्रियों का वितरण किया। ध्यातव्य है कि जीकेसी चार दिवसीय अपनी स्थापना दिवस (01 से 4 फरवरी तक) मना रहा है। उसी क्रम में तीसरे दिन शनिवार को खाद्य सामग्रियों के वितरण कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि समाज के कमजोर वर्गों के लिए हम सदैव संकल्पित रहेंगे। संगठन की ओर से इस तरह के कार्यक्रम पूरे देश में निरंतरता के साथ चलाये जा रहे हैं।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
उक्त अवसर पर प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (सेवा एवम मानवाधिकार प्रकोष्ठ) डॉ नम्रता आनंद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीलेश रंजन, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (मीडिया) जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) प्रेम कुमार, राष्ट्रीय सचिव (कला संस्कृति प्रकोष्ठ) दीप श्रेष्ठ, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नंदा कुमारी, पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद , पटना जिला कार्यकारी अध्यक्ष रवींद्र किशोर , प्रदेश अध्यक्ष (कला संस्कृति) दिवाकर वर्मा, कार्यालय सचिव प्रसून श्रीवास्तव, प्रियंका किशोर, ऋषि राज सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.