Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 16 जनवरी, 2024ः- माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने वैष्णो स्वावलंबन समिति एवं विकलांग अधिकार मंच, बिहार के संयुक्त तत्वावधान में चिपुरा, पटना स्थित
परंपरा रिसाॅर्ट एवं बैंक्वेट हाॅल में आयोजित 09 दिव्यांग जोड़ों का सामूहिक विवाह कार्यक्रम
‘‘अनोखा विवाह-06’’ में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि दिव्यांग लोगों या जिनके
जीवन में पूर्णता नहीं है, उन्हें मदद करने में ही हमारे जीवन
की सार्थकता है। ईश्वर ऐसे लोगों की सहायता के लिए कुछ
लोगों को प्रेरणा देकर आगे लाते है परन्तु हमारा भी दायित्व
है कि हम इस कार्य में सहयोग करें। जहाँ अंधेरा है वहाँ हमें
सेवा का दीप लेकर जाना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं विधायक श्री नंद किशोर यादव,
वैष्णो स्वावलंबन की सचिव एवं विकलांग अधिकार मंच की अध्यक्ष
कुमारी वैष्णवी, नवविवाहित जोड़े, समाजसेवीगण एवं अन्य लोग
उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.