Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

Dayanand singh
फतुहां। दिनांक 30 मार्च 2025 को फतुहां के सुमित्रा मैरेज हॉल में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला पटना पूर्वी संगठन समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत यादव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी सुरेश भगत और प्रदेश महासचिव सह प्रभारी सौरभ पांडेय मौजूद रहे।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने, “बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट” अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के कार्यों को जनता के बीच प्रचारित करने पर जोर दिया गया। साथ ही बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनाई गई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में महिला जिला अध्यक्ष निभा पासवान, पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजय चौबे और राहुल पासवान, जिला सचिव अजीत पासवान, नगर अध्यक्ष अनिल चंद्रवंशी, दिलीप पासवान, नगर युवा अध्यक्ष फतुहां अमरदीप पासवान, कुनाल पासवान, छोटे मुखिया (प्रखंड अध्यक्ष, फतुहां), खुसरूपुर प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र पासवान, बख्तियारपुर प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर दास, मोकामा प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार, बाढ़ प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र पासवान, दयनीयामा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत पासवान, संगठन सचिव बैजनाथ पासवान, दिनेश पासवान, जिला सचिव कुंदन पासवान, जिला संगठन सचिव अंकीत पासवान, नवलेश पासवान, बुधन पासवान, सुरेंद्र पासवान, विमला देवी, मिलन पासवान सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में वक्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए हर बूथ तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन को घर-घर तक पहुंचाने की रणनीति बनाई गई और पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने की अपील की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए संगठन के विस्तार और मजबूती का संकल्प लिया।
Auto Amazon Links: No products found.