Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। विश्व संवाद केंद्र न्यास द्वारा आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में बिहार के तीन पत्रकारों को उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता और छायांकन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र प्रसाद पत्रकारिता शिखर सम्मान वरिष्ठ पत्रकार अनिल विभाकर को प्रदान किया गया। उन्हें यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट रिपोर्टिंग के लिए दिया गया।

वहीं, केसरायनंद भट्ट पत्रकारिता सम्मान नवादा के पत्रकार विशाल कुमार को प्रदान किया गया। बाबूलाल पटेल रचनाधर्मिता सम्मान पटना के प्रख्यात छायाकार सचिन कुमार को उनकी रचनात्मक छायापत्रकारिता के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बिहार के राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान और बिहार विधानसभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव ने संयुक्त रूप से इन पत्रकारों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व संवाद केंद्र के संपादक संजीव चौरसिया ने की।


छायाकार सचिन कुमार को विशेष रूप से “बाबू राव पटेल रचनाधर्मिता सम्मान 2025” से सम्मानित किया गया। सचिन कुमार के छायाचित्र ‘आज’ हिंदी दैनिक पटना के साथ-साथ अमेरिका, रूस, केन्या जैसे अन्य देशों की पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुके हैं।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, डॉ. संजीव चौरसिया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस आयोजन ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्टता को पहचानने और प्रोत्साहित करने की एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की।
Auto Amazon Links: No products found.