Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

टोडलर्स ट्रेन प्ले स्कूल,कदमकुआं पटना में चार दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें नर्सरी से यू के जी एवं 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया। ग्रीष्मकालीन शिविर के दौरान बच्चों को पेपर क्राफ्ट,क्ले क्राफ्ट,नृत्य,संगीत के अलावा अन्य कलात्मक गतिविधियां सिखाई गई। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए मिकी माउस, ट्रैमपोलिन,मैजिक शो जिसमें भरपूर उत्साह के साथ बच्चों ने भाग लिया।कार्यक्रम के अंतिम दिन पुल पार्टी, रेन डांस आयोजित किए गए। ग्रीष्मकालीन शिविर 25 मई से 28 मई तक चला।
विद्यालय की प्राचार्या तामरा सिंह ने कहा कि ग्रीष्मावकाश के दौरान बच्चों को निष्क्रिय रखने के बजाए रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है



इस अवसर पर निधि उप्पल ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास बेहद जरूरी है, ग्रीष्मकालीन शिविर एक कैनवास है जहां बच्चे अपने सपनों को चित्रित करते हैं। इस ग्रीष्मकालीन शिविर में रश्मि,मोनल,अन्नू,रजनी सिंह,सुमन कश्यप,अर्चना कुमारी,सविता चतुर्वेदी आदि शिक्षिकाओं का सक्रिय रूप से भागीदारी रहा.

Auto Amazon Links: No products found.