योगाभ्यास को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अगले वर्ष से बिहार के स्कूल-कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को किया जायेगा शामिल – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, पटना में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हुए तथा उपस्थित जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया।

बिना कोई खर्च योगाभ्यास स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए सबसे सरल और सटीक उपाय है। योगाभ्यास स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का रास्ता खोलेगा।

योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य सांस्कृतिक विरासत है, यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है।

अपने दिनचर्या को 24 घंटे में बांटकर नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनायें, इससे जीवन स्वस्थ और दीर्घायु होगा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है।

देशवासियों को स्वस्थ एवं खुशहाल रखने के लिए प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड लोगों को जोड़ा है।

स्वास्थ्य, युवा कल्याण एवं खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर प्रकार से काम कर रही है बिहार सरकार।

पटना 21 जून 2026 मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने आज पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह के साथ योगाभ्यास किया। योग गुरु स्वामी परमतेज जी ने मुख्यमंत्री सहित उपस्थित जनसमूह को योगाभ्यास कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने देशवासियों एवं बिहारवासियों को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य विरासत है, जो स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। बिहार के मुंगेर की धरती योग का केंद्र है जहां दुनियाभर से लोग योगाभ्यास का प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचते हैं तथा विश्व में योग का प्रसार करते हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। देशवासियों को स्वस्थ एवं खुशहाल रखने के लिए प्रधानमंत्री जी ने आयुष्मान भारत योजना से 50 करोड लोगों को जोड़ा है। बिहार के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में पूर्व से ही शारीरिक प्रशिक्षण की व्यवस्था लागू है। योगाभ्यास को हर घर के जन-जन तक पहुँचाने के लिए अगले वर्ष से बिहार के स्कूल तथा कॉलेजों के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया जाएगा ताकि लोग स्वस्थ एवं खुशहाल रहे। योगाभ्यास स्वस्थ एवं समृद्ध भारत का रास्ता खोलेगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक समग्र शैली है। नियमित योगाभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है तथा व्यक्ति तनावमुक्त एवं ऊर्जावान जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मैं प्रतिदिन प्रातःकाल स्वयं टहलता हूं और योगाभ्यास करता हूं। आप सभी अपने दिनचर्या को 24 घंटे में बांटकर नियमित योगाभ्यास को दैनिक जीवन में अपनायें, इससे जीवन स्वस्थ और दीर्घायु होगा। दवा या अन्य व्यवस्थाओं में बिना कोई खर्च किये योगाभ्यास स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए सबसे सरल और सटीक उपाय है। लोगों को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने के लिए प्रतिवर्ष स्वास्थ्य विभाग के तहत बिहार का एक बड़ा बजट खर्च किया जाता है।

ALSO READ  Pappu Yadav Meets Governor Over Teacher Arvind Yadav Murder Case

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज विश्व के अनेक देशों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वर्ष 2014 से 2026 तक लगातार विगत 12 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। योग ने भारत की सांस्कृतिक विरासत को विश्व मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार राज्य में खेल, स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी देशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं निरोग जीवन की कामना की। आप सभी अपने जीवन में योगाभ्यास को अपनाकर बिहार को आगे बढ़ाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करें।कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत एवं स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री कुमार रवि ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, केंद्रीय मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत, विधान पार्षद श्री मंगल पाण्डेय, विधान पार्षद श्री अनिल शर्मा, विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता, पटना नगर निगम की महापौर श्रीमती सीता साहू, मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक श्री विनय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य सचिव श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, खेल विभाग के सचिव श्री विनोद सिंह गुंजियाल, बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के परियोजना निदेशक श्री सुमित कुमार, बिहार राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी श्री अरविंद कुमार वर्मा, राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक श्री अमित पाण्डेय, राज्य आयुष समिति के कार्यपालक निदेशक श्री वैभव चौधरी, पुलिस महानिरीक्षक पटना प्रक्षेत्र श्री जितेंद्र राणा, जिलाधिकारी श्री कुंदन कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा, योग गुरु स्वामी परमतेज सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति, वरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में योग प्रशिक्षकों, खिलाडियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

ALSO READ  CM Nitish Kumar Inaugurates Sports Conclave 3.0, Honors Renowned Athletes
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1664