Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना : अभिनय के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहीं अभिनेत्री साची तिवारी अब लोकप्रिय धारावाहिक क्योंकि पापा कहते हैं में एक महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगी। शो में साची सिमरन का किरदार निभा रही जो एक फैशन डिजाइनर के रोल में हैं। इस शो के निर्देशक मशहूर डायरेक्टर धर्मेश मेहता हैं,जो इससे पहले ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ जैसे बड़े शोज़ को डायरेक्ट कर चुके हैं।इस सीरियल को इंसाइर फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। ये शो सोमवार से शनिवार शाम 7:30 बजे सोनी सब पर प्रसारित होगा,उनके इस नए किरदार को लेकर दर्शकों में खास उत्सुकता देखने को मिल रही है।
साची तिवारी इससे पहले भी विभिन्न फिल्मों, धारावाहिकों और वेब सीरीज में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी हैं। अलग-अलग तरह के किरदारों को सहजता और प्रभावी अंदाज में निभाने वाली साची अब ‘क्योंकि पापा कहते हैं’ के जरिए टेलीविजन दर्शकों के बीच अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं।सिमरन के किरदार में साची का नया अंदाज बिहार से जुड़ी प्रतिभाशाली कलाकार साची तिवारी के इस नए प्रोजेक्ट को लेकर उनके प्रशंसकों में भी उत्साह है।
Auto Amazon Links: No products found.