Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 05 फरवरी, 2024:- ’’एन॰सी॰सी॰ कैडेट््स
देश और समाज के लिए काम करते हैं तथा आपदा की स्थिति में लोगों
को मदद पहुँचाते हैं। उनका कार्य अत्यन्त सराहनीय एवं प्रेरणादायी
है।’’ -यह बातें माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने
एन॰सी॰सी॰ कैडेट््स के सम्मान में राजभवन के राजेन्द्र मंडप में
आयोजित


Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
‘एट होम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। बिहार-झारखंड के ये
एन॰सी॰सी॰ कैडेट््स नई दिल्ली में आयोजित 75वें गणतंत्र दिवस
समारोह के राष्ट्रीय परेड में भाग लेकर लौटे हैं।

राज्यपाल ने कहा कि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह के
राष्ट्रीय परेड में भाग लेना गौरव का विषय है और हमारे
एन॰सी॰सी॰ कैडेट््स ने इस परेड का हिस्सा बनकर बिहार का मान
बढ़ाया है।

राज्यपाल ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि एन॰सी॰सी॰
कैडेट््स टी॰बी॰ मुक्त भारत अभियान से जुड़कर देश एवं राज्य
को टी॰बी॰ से मुक्त करने में अपना योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने उनसे रेडक्राॅस सोसाइटी से जुड़कर काम करने को कहा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए रेडक्राॅस सोसाइटी द्वारा उन्हें आवश्यक
प्रशिक्षण दिया जा सकता है।

राज्यपाल ने एन॰सी॰सी॰ कैडेट््स से वर्ष 2047 तक भारत
को विकसित राष्ट्र बनाने में सहभागी बनने को कहा। उन्होंने कहा
कि हमारी एकता भारत को श्रेष्ठ बनाती है तथा हम एक होकर ही भारत
को विकसित बना सकेंगे। हम सभी भारत माता की संतान हैं इसलिए हम एक
हैं।

समारोह में बिहार एवं झारखंड की लोक संस्कृति पर आधारित
सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर राज्यपाल ने इंटर ग्रुप
चैम्पियनशिप ट्राॅफी तथा गवर्नर्स बैनर प्रदान किया तथा सांस्कृतिक दल





को पुरस्कृत किया। उन्होंने भारत की सैन्य शक्ति के विकास से संबंधित
प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री राॅबर्ट एल॰ चोंग्थू,
झारखंड एवं बिहार सब एरिया के जी॰ओ॰सी॰ मेजर जनरल विशाल अग्रवाल,
एन॰सी॰सी॰ बिहार एवं झारखंड के ए॰डी॰जी॰ मेजर जनरल ए॰एस॰ बजाज,
सेना, एन॰सी॰सी॰ एवं राजभवन के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग
उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.