रिलायबल इंडिया ने 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से किया सम्मानित


पटना, सामाजिक संस्था रिलायबल इंडिया ने समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया।
रिलायबल इंडिया के डायरेक्टर विनय पाठक ने राजीव नगर 23 स्थित शिवी कम्युनिटी हॉल में महिला प्रेरित सम्मान का आयोजन किया। इस अवसर पर अलग-अलग क्षेत्र में काम करने वाली 101 महिलाओं को महिला प्रेरित सम्मान से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में
पूर्व डीजीपी एस के भारद्वाज, युवराज सुधीर सिंह, शशांक शेखर सिन्हा, साधना भारद्वाज, कुकु खान, डा. सुनील कुमार सिंह, वीणा मानवी,राहुल सिंह, चंदन राज, मनोज सिंह, जय सिंह राठौर,इला मित्तल, अंकिता झा, मुस्कान पाठक समेत कई विशिष्ठ अतिथि मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर की गयी।

इसके बाद सभी आगंतुक अतिथियों को विनय पाठक ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित सभी अतिथियों ने विनय पाठक की इस पहल की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अजनबी आकाश ने किया।
विनय पाठक ने कहा, महिलाएं ऊर्जा से लबरेज, दूरदर्शिता, जीवन्त उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ सभी चुनौतियों का सामना करने में सक्षम हैं। महिलाएं आज सभी क्षेत्रों में आगे हैं, चाहे वह राजनीतिक हो, सामजिक हो या शिक्षा सभी में अपनी क्षमता का प्रदर्शन बखूबी कर रही है।भारतीय संस्कृति में नारी के सम्मान को बहुत महत्व दिया गया है। संस्कृत में एक श्लोक है- ‘यस्य पूज्यंते नार्यस्तु तत्र रमन्ते देवता:। अर्थात्, जहां नारी की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते हैं।महिलाओं का मान-सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। महिलाओ के सम्मान में हमलोगों ने
महिला प्रेरित सम्मान का आयोजन किया है।

ALSO READ  अब दुर्लभ होते जा रहे हैं शाद अजीमाबादी जैसे शायर : भगवती प्रसाद द्विवेदी
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 880