Bihar deewas 2025:पटना में धूमधाम से मनाया गया बिहार दिवस 2025:बिहार के 113वें स्थापना दिवस का आयोजन , थीम ‘नवीन बिहार, विकसित बिहार’

पटना, 22 मार्च 2025 – बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार ने आज ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार दिवस 2025 (22-24 मार्च) का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नई योजनाओं की घोषणा की।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

ग्रंथालय उद्घाटन एवं विकास योजनाओं की प्रदर्शनी बिहार दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर बिहार के 113वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसकी थीम ‘नवीन बिहार, विकसित बिहार’ रखी गई।

मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह से पूर्व गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विकास कार्यों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षा विभाग, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ग्रामीण विकास विभाग (जीआरडीके), कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, खेल विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ‘डिजिटल रिस्क रिडक्शन रोडमैप ऑफ बिहार’ और ‘मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम’ (कक्षा 9-12) का भी लोकार्पण किया।

युवा विकास और सहायता योजनाओं पर जोर मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी के दौरान युवाओं से संवाद किया और बताया कि बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या पहले बहुत कम थी, लेकिन 2006 से सरकार ने इस दिशा में कार्य कर इनकी संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की। उन्होंने कहा कि सरकार ने इसे ‘जीविका’ नाम दिया, जिसे बाद में केंद्र सरकार ने ‘आजीविका’ के नाम से अपनाया। मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को प्रोत्साहित किया और कहा कि वे इसी तरह मेहनत से आगे बढ़ें। सरकार उनकी हर संभव सहायता करती रहेगी।

ALSO READ  Cyber Fraud Alert Issued by Economic Offences Unit, Bihar, Patna

पटना पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ बिहार दिवस समारोह के तहत गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक महोत्सव का भी मुख्यमंत्री ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न प्रकाशकों द्वारा लगाई गई स्टॉल्स का निरीक्षण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया।

उपस्थित गणमान्य व्यक्ति इस मौके पर उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, केंद्रीय मंत्री (पंचायती राज, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी) श्री रामनाथ ठाकुर, बिहार विधान परिषद के अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप यादव, शिक्षा मंत्री श्री सुनील कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्री महेश्वर झा, सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार, विधायक श्री ललन कुमार, आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री मनोज कुमार मिश्रा सहित अन्य उच्च अधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित थे।

बिहार दिवस 2025 के इस आयोजन ने राज्य के गौरवशाली इतिहास और प्रगति को उजागर किया, साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की झलक भी पेश की।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  Patna Municipal Corporation Equips All 75 Wards with Handheld Fogging Machines
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1616