Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
बिहार पुलिस कर्मियों को विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत अभूतपूर्व बैंकिंग और बीमा सेवाएँ प्रदान करने के लिए बिहार पुलिस और बैंक ऑफ बड़ौदा के बीच 23 अगस्त 2024 को एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (MOU) किया गया था। इस योजना के तहत सेवारत और सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को लाभ मिल रहा है।
इसी क्रम में 13 फरवरी 2025 को बिहार पुलिस के दिवंगत 11 पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों के आश्रितों को बीमा भुगतान के रूप में प्रति आश्रित 20 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इस प्रक्रिया में कुल 2.20 करोड़ रुपये वितरित किए गए। भुगतान का वितरण बिहार के अपर पुलिस महानिदेशक (विधि-व्यवस्था), अपर पुलिस महानिदेशक (बजट, अपील एवं कल्याण), तथा अपर पुलिस महानिदेशक (प्रोविजिनिंग) के संयुक्त नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में बिहार पुलिस मुख्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
क्रम संख्या | पुलिसकर्मी का नाम | मृत्यु की तिथि | जिला बल/इकाई | आश्रित का नाम | बीमा राशि |
---|---|---|---|---|---|
1 | पु.अ.नि. स्व. मो. शाहबुद्धीन | 27.11.2024 | खगड़िया | असलामी बानो | ₹20,00,000 |
2 | हव. 69 स्व. श्रीराम सिंह | 15.11.2024 | वि.वि.स.050-04 डुमरांव | शारदा देवी | ₹20,00,000 |
3 | प्रा.अ.नि. स्व. इमरोज अहमद खान | 02.12.2024 | गया | सजदा खातुन | ₹20,00,000 |
4 | पु.अ.नि. स्व. रमेश कुमार | 30.11.2024 | मधेपुरा | सबीना देवी | ₹20,00,000 |
5 | पु.अ.नि. स्व. हरेन्द्र प्रताप सिंह | 04.12.2024 | मधुबनी | रम्भा देवी | ₹20,00,000 |
6 | हव. 545 स्व. महेंद्र राय | 24.11.2024 | पटना | संजू देवी | ₹20,00,000 |
7 | पु.अ.नि. स्व. अनिल कुमार | 24.12.2024 | समस्तीपुर | अर्चना देवी | ₹20,00,000 |
8 | पु.अ.नि. स्व. बलदाउ सिंह | 23.12.2024 | मगर | उमरावती देवी | ₹20,00,000 |
9 | पु.अ.नि. स्व. हरिद्वार राम | 14.12.2024 | बक्सर | दीपक कुमार | ₹20,00,000 |
10 | सिपाही 411 स्व. रामजी सिंह | 23.12.2024 | गया | रविरंजन कुमार | ₹20,00,000 |
11 | पु.अ.नि. स्व. दिनेश प्रसाद भगत | 01.01.2025 | भोजपुर | सीमा देवी | ₹20,00,000 |
पूर्व में 26 नवंबर 2024 को दिवंगत पुलिस अवर निरीक्षक भीम प्रसाद के आश्रित आनंद किशोर को भी 20 लाख रुपये की बीमा राशि का चेक तत्कालीन पुलिस महानिदेशक, बिहार द्वारा सौंपा गया था।
बैंक ऑफ बड़ौदा के विशेष पुलिस सैलरी पैकेज के तहत यह प्रावधान है कि संबंधित पदाधिकारी/कर्मी के वेतन खाते में प्रथम वेतन के भुगतान के उपरांत बीमा सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। बिहार पुलिस मुख्यालय और बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस योजना को सफलतापूर्वक लागू कर दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान किया है।