Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment


सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मियों द्वारा छठ पूजा के आयोजन में प्रशंसनीय कार्य किया गया है। गंगा घाटों से लेकर संपर्क पथों तक की तैयारियाें में सबने अहम योगदान दिया। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व पटना का सबसे बड़ा आयोजन होता है। इसका सफल आयोजन उत्कृष्ट भीड़-प्रबंधन, सुदृढ़ विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुचारू यातायात प्रबंधन का उत्कृष्ट उदाहरण है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते


आयुक्त श्री रवि ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया के बंधुओं ने बहुत ही सराहनीय भूमिका निभाया है। मीडिया से जानकारी मिलती रही कि कहाँ- कहाँ और व्यवस्था करने की जरूरत है।

आयुक्त श्री रवि ने कहा कि पूर्णतः दुर्घटनामुक्त एवं श्रद्धालुओं तथा छठव्रतियों के लिए सुविधायुक्त प्रबंधन तथा आयोजन अतुलनीय कार्य था जिसे सभी हितधारकों (स्टेकहोल्डर्स) ने सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह आप सबकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता तथा कार्यकुशलता का द्योतक है एवं यह सम्मान वर्ष भर की गई आपकी मेहनत का प्रतिफल है।आयुक्त श्री रवि ने कहा कि घाटों पर छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध थी। छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर था। धार्मिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व का विनम्रता तथा सौजन्यतापूर्ण माहौल में अप्रतिम आयोजन सुनिश्चित करने में पदाधिकारियों ने अन्तर्विभागीय सुदृढ़ समन्वय तथा सार्थक संवाद का मिसाल प्रदर्शित किया है।इससे पूर्व आयुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि आयुक्त महोदय के मार्गदर्शन से हमसब में असीम ऊर्जा का संचार होता है।छठ महापर्व, 2023 का आयोजन चैलेंजिंग परंतु एक्साइटिंग एवम रिवार्डिंग था। आयुक्त महोदय का नियमित तौर पर हम सभी को गायडेंस प्राप्त होता रहा। उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि भविष्य में भी आयुक्त महोदय के निदेशानुसार सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र तत्परता से हर कार्यक्रम को सम्पन्न करेगा।आयुक्त श्री रवि ने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी प्रशासन द्वारा इसी तरह से सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन किया जाएगा।

Auto Amazon Links: No products found.