Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 26 अप्रैल 2026। राजधानी पटना में सिने सोसायटी, पटना द्वारा स्वर्ण जयंती समारोह श्रृंखला के तहत महान पार्श्व गायिका आशा भोसले की स्मृति में श्रद्धांजलि एवं पुण्य स्मरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके संगीत जीवन और विशेषकर भोजपुरी गायकी में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

कार्यक्रम का मुख्य विषय “आशा भोसले की गायकी में भोजपुरी” रखा गया, जिसमें वक्ताओं ने उनके बहुआयामी संगीत सफर, विभिन्न भाषाओं में उनकी पकड़ और भोजपुरी संगीत पर उनके प्रभाव को रेखांकित किया।इस अवसर पर सिने सोसायटी, पटना के पूर्व अध्यक्ष प्रो. जय देव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में आशा भोसले की गायकी की विविधता, प्रयोगधर्मिता और भारतीय संगीत को समृद्ध करने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला।यह कार्यक्रम रविवार, 26 अप्रैल 2026 को शाम 5:30 बजे ए/417, ए.जी. कॉलोनी स्थित ‘दालान’ सभागार (द्वितीय तल) में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शहर के संगीत प्रेमियों, कलाकारों और बुद्धिजीवियों की सक्रिय भागीदारी रही, जिससे आयोजन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक संवाद के रूप में उभरा।




कार्यक्रम में प्रशांत रंजन, प्रो. जय देव, डॉ. विमेलिमदु सिंह, मनीष सिन्हा, सुमन श्रीवास्तव, डॉ. नीरज कृष्ण, प्रशांत रवि सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिने सोसायटी, पटना की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी और संस्था अपने स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इस आयोजन के माध्यम से संस्था ने न केवल महान कलाकार को श्रद्धांजलि अर्पित की, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संगीत विरासत और भोजपुरी शैली के महत्व से भी परिचित कराया।
Auto Amazon Links: No products found.