Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज दिनांक 20 दिसंबर 2023 को शाम 4 बजे से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
आशीष कुमार गिरी ( निदेशक, EZCC, कोलकत्ता), राजश्री चंद्र (सहायक अभियंता, EZCC) एवं डॉ0 तापस कुमार समन्तवे (सहायक निदेशक, EZCC) ने मीडिया बंधुओ को संबोधित किया और अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम का विवरण प्रस्तुत किया।
इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में महामहिम बिहार के माननीय राज्यपाल और माननीय कला संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री (बिहार सरकार) ने उपरोक्त कार्यक्रम का उद्घाटन 21 दिसंबर, 2023 को शाम 5 बजे प्रेमचंद रंगशाला, पटना, बिहार में करने की सहमति दी है।
पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (EZCC) कोलकाता संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, असम, बिहार, झारखंड, मणिपुर, ओडिशा, सिक्किम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को कवर करने वाला यह केंद्र भारत सरकार द्वारा स्थापित सात ऐसे आंचलिक सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है। राष्ट्रीय एकता कार्यक्रम के एक भाग के रूप में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सांस्कृतिक रूप से एकीकृत करने का दृष्टिकोण है।
पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता, संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार के सहयोग से तीन दिवसीय इंद्रधनुष कार्यक्रम (राष्ट्रीय नृत्य, शिल्प और व्यंजन महोत्सव) का आयोजन करने जा रही है, यह कार्यक्रम संस्कृति और विरासत के सात पहलुओं यानी लोक नृत्य, लोक गीत, लोक रंगमंच, लोक चित्रकला का प्रतीक है। पारंपरिक वेशभूषा शो, बिहार के स्वदेशी शिल्प और व्यंजन को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने के लिए लाइव स्ट्रीमिंग भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पंजाब से भांगड़ा, राजस्थान से कालबेलिया, उड़ीसा से संबलपुरी, आसाम से बिहू, बिहार का जोगीरा, झिझिया, कव्वाली, आदि का प्रदर्शन किया जाएगा साथ ही सभी नागरिकों का प्रवेश निशुल्क होगा। इस पूरे कार्यक्रम को लाइव स्ट्रीमिंग सोशल साइट्स पर भी किया जाएगा।
EZCC के इस सिग्नेचर फेस्टिवल में भारत के लगभग 350 लोक, आदिवासी कलाकार और कारीगर भाग लेंगे।
Auto Amazon Links: No products found.