Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
Dayanand singh/पटना, जून 2025:
2025 बिहार विधानसभा चुनाव की हलचल के बीच फतुहा विधानसभा क्षेत्र में एक नई ऊर्जा और आशा की लहर दौड़ रही है। यह लहर मात्र सत्ता परिवर्तन की आकांक्षा नहीं, बल्कि जनता की चेतना से उपजे विकास की पुकार है। फतुहा में भाजपा और एनडीए के पक्ष में जनसमर्थन लगातार मजबूत होता जा रहा है, जिसे भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल संयोजक एवं मीडिया प्रभारी रजनीकांत गिरि ने “जनता के विश्वास की लहर” बताया है।
रजनीकांत गिरि ने कहा कि वर्षों की उपेक्षा, भ्रष्टाचार, जातिवाद और भेदभाव से त्रस्त जनता अब निर्णायक बदलाव चाहती है। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, “फतुहा की पावन धरती अब परिवर्तन के लिए जाग चुकी है। यह परिवर्तन सिर्फ राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि सोच, व्यवस्था और दृष्टिकोण का है। अब फतुहा बदलेगा — जनता के साथ, जनता के लिए।”
उन्होंने कहा कि फतुहा में भाजपा-एनडीए के प्रति अपार जनसमर्थन इस बात का संकेत है कि लोग अब सुशासन, विकास और पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रहे हैं। “अब डर की राजनीति नहीं चलेगी। भ्रष्टाचार, जातिवाद और वंशवाद से ऊपर उठकर अब फतुहा नई दिशा में कदम बढ़ा रहा है। हर गली, हर गांव, हर परिवार से अब यह स्वर गूंज रहा है — हमें विकास चाहिए, बदलाव चाहिए,” गिरि ने कहा।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भाजपा का मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ ही फतुहा में इस परिवर्तन की सबसे मजबूत नींव बनेगा। “फतुहा अब ठहराव की राजनीति को नकार चुका है। यहां अब केवल विकास, सुशासन और सेवा की राजनीति ही चलेगी। नया फतुहा नई सोच, नई ऊर्जा और जनसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ेगा।”
रजनीकांत गिरि ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों से अपील करते हुए कहा, “यह परिवर्तन आपका है, यह फतुहा के भविष्य का परिवर्तन है। आइए, हम सब मिलकर इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनें और फतुहा को विकास, गरिमा और जनसेवा का एक आदर्श मॉडल बनाएं।”
उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि फतुहा विधानसभा अब रुकने वाला नहीं है। “अब केवल आगे बढ़ने का समय है। भाजपा को प्रचंड समर्थन देकर फतुहा को नए युग में प्रवेश दिलाएं। यह बदलाव न केवल व्यवस्था को बदलने वाला होगा, बल्कि लोगों के जीवन में वास्तविक सकारात्मक परिवर्तन लाएगा।”
इस प्रकार, फतुहा विधानसभा में भाजपा के पक्ष में जो परिवर्तन की लहर चल रही है, वह अब एक जनआंदोलन का रूप ले चुकी है — एक आंदोलन जो फतुहा को एक नए, विकसित और समर्पित नेतृत्व की ओर ले जाने को तैयार है।
Auto Amazon Links: No products found.