Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 15 दिसंबर 2023 : ब्यूटी पीजेंट मिस बिहार 2023 (एक मात्र रजिस्टर्ड) के फाइनलिस्ट का आउटडोर फ़ोटो शूट सम्पन्न हुआ। बीते दिनों बिहार भर से सैकड़ों लड़कियां ऑडिशन में शामिल हुई थी जिनमे से 16 मॉडल्स मिस बिहार 2023 के फाइनल में अपनी जगह बना पाई है। फाइनल में पहुची मॉडल्स को ग्रूमिंग सेशन से गुजरना पड़ता है। ग्रूमिंग सेशन के दौरान कई राउंड होते हैं जिसमे एक एक्टिविटी आउटडोर फ़ोटो शूट के रूप में किया जाता है।




Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

ओसियन विजन द्वारा ‘बेटी बचाओ – बेटी पढ़ाओ – दहेज हटाओ’ अभियान’ के तहत आयोजित मिस बिहार 2023 के फ़ोटो शूट में आज 16 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया 30 दिसंबर को पटना में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मिस बिहार फाइनल का आयोजन किया जाएगा। जहाँ विजेता को मिस बिहार 2023 टाईटल से नवाजा जाएगा। उक्त जानकारी ओसियन विजन के डायरेक्टर प्रवीण सिन्हा ने दी। उन्होंने बताया कि मिस बिहार 2023 जो बिहार की एक मात्र रजिस्टर्ड ब्यूटी पेजेंट है। प्रवीण ने आगे बताया कि मिस बिहार-2023 मिस बिहार का यह 13वां सीजन है, जहां बिहार की बेटियां अपने टाइलेंट का जलवा बिखेर रही हैं। इस बार का मुकाबला नेक टू नेक देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि रूफ फाउंडर इस इवेंट को सोशल सपोर्ट दे रहा है। मिस बिहार 2023 का फिनाले में मिस इंडिया, मिस बिहार 2022 के अलावा बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री के कई नामचीन चेहरे शिरकत करेंगे।
Auto Amazon Links: No products found.