Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 17 अप्रैल 2026 :
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत आयोजित “नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन” कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने जेपी गंगा पथ स्थित दीघा गोलंबर पर आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल महिलाओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में मुख्यमंत्री ने हस्ताक्षर कर अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर विधायक श्रेया सिंह ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं ने हाथ हिलाकर मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने “नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन” के आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह नारी शक्ति का कार्यक्रम है और आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महिलाओं को सबसे ज्यादा सशक्त बनाने वाला विधेयक यदि आज लोकसभा से पारित होता है, तो 17 अप्रैल इस देश की महिलाओं के लिए क्रांतिकारी दिन होगा।

उन्होंने कहा कि इस विधेयक के पारित होने के बाद लोकसभा में सीटों की संख्या 543 से बढ़कर 816 हो जाएगी, जिनमें से एक-तिहाई सीटें सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। लोकसभा की एक-तिहाई सीटों पर चुनाव जीतकर महिलाएं न सिर्फ संसद में अपनी आवाज बुलंद करेंगी, बल्कि देश के निर्माण में भी अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज नारी शक्ति आगे बढ़ रही है। बिहार में नीतीश कुमार ने पंचायती राज संस्थाओं और नगर निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है, जिससे महिलाओं को काफी ताकत मिली है और वे आत्मनिर्भर बन रही हैं।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी निर्णय लिया है कि देश की लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को एक-तिहाई आरक्षण मिलेगा। इस निर्णय का हम सभी बिहारवासी पूरी एकजुटता के साथ स्वागत करते हैं।

इस अवसर पर विधायक श्रेया सिंह, विधायक रमा निषाद, विधायक संगीता कुमारी, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू, जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम., वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
Auto Amazon Links: No products found.