अमरत्व प्राप्त करने का श्रेष्ठ तरीका नेत्रदान/अंगदान- डॉ बिंदे कुमार, कुलपति स्वास्थ्य शिक्षा विश्वविद्यालय

आज तृतीय राष्ट्रीय अंगदान दिवस के अवसर पर पटना स्थित आईo जीo आईo एमoएस परिसर में दधीचि देहदान समिति बिहार के द्वारा शहर के जागरूक एवं मरीज के परिजनों के बीच जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित बिहार स्वास्थ्य शिक्षा विश्वविद्यालय कुलपति एवं संस्थान के निदेशक डॉ बिंदे कुमार ने संबोधन में कहा कि मेरे कार्यकाल में नेत्रदान और अंगदान को हर संभव ऊंचाई तक ले जाने का प्रयास होगा तथा यूनानी आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथिक कॉलेज में भी इस अभियान को व्यापक रूप दिया जाएगा।


इस अवसर पर उपस्थित समाजसेवियों एवं मरीजों के परिजन ने नेत्रदान/अंगदान हेतु सामूहिक संकल्प लिया। जिसे समिति के उपाध्यक्ष अरुण सत्यमूर्ति ने संकल्प पाठ कराया।
स्टेट अंग टिशु ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष डॉ मनीष मंडल ने सोटो के द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का विस्तार से चर्चा की तथा सोटो के मीडिया प्रभारी मिस एकता के द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी दी गई।

दीघा के विधायक डॉ संजीव चौरसिया ने अपने विधानसभा में नेत्रदान की मुहिम को लगातार फैलाने का प्रयास पर विशेष बल दिया।

नेफ्रोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ ओम ने किडनी ट्रांसप्लांट में बढ़ोतरी हेतु अनेको सुझाव दिए।

प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं समिति के वरीय उपाध्यक्ष डॉ सुभाष प्रसाद ने नेत्रदान की महत्व पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के अध्यक्षता पद्मश्री विमल जैन ने की एक ऐसा काम जो समय नहीं कर सकते भगवान स्वेच्छा से नेत्रदान अंगदान जो कर सकता है सिर्फ इंसान तथा मंच संचालक संजीव यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुआ।

ALSO READ  Mindfulness Practices for Stress-Free Living

इस अवसर पर नेत्रदान अंगदान के लिए समर्पित सुशील मोदी स्मृति पार्क को विशेष रूप से सजाया गया। यह कार्यक्रम दधीचि देहदान समिति, आई बैंक ऑफ बिहार तथा सोटो के संयुक्त तत्व प्रधान में आयोजित हुआ।
राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय अंगदान दिवस मिलाकर 10 अगस्त को राजस्तरीय संकल्प एवं सम्मान समारोह बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स गांधी मैदान में होगा जिसका उद्घाटन श्री आरिफ मोहम्मद खान माननीय राज्यपाल बिहार द्वारा किया जाएगा।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप चौरसिया, अरुण सत्यमूर्ति, डॉ मनोज सांडवाल, शैलेश महाजन,पवन केजरीवाल,कमलेश अग्रवाल एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  Bihar Government Inaugurates Crèche Facility for Women Employees at Niyojan Bhavan
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1665