15 फरवरी को श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा

महाशिवरात्रि पर इस बार 31 स्थानों से निकलेंगी शोभायात्राएं
राज्यपाल-मुख्यमंत्री उतारेंगे शिव-बारात झांकियों की आरती
‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और ‘विराट रामायण मंदिर में 33 फुट ऊंचे शिवलिंग’ की थीम पर आधारित झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र
खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में होगा मुख्य समारोह
केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री करेंगे शिरकत
दो शिव विवाह रथों को विधायक ने दिखाई झंडी
अभिनंदन समिति के कैलेंडर-पोस्टर का किया लोकार्पण
9 फरवरी को प्रमुख मंदिरों में शिव चर्चा का आयोजन

पटना। पिछले आठ वर्षों की तरह इस वर्ष भी 15 फरवरी को श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति की ओर से महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। राजधानी के अलग-अलग इलाकों से 31 शोभायात्राएं और शिव-बारात झांकियां निकाली जाएंगी। इस बार ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ और ‘विराट रामायण मंदिर में 33 फुट ऊंचे शिवलिंग’ की थीम पर आधारित झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। मुख्य समारोह खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में होगा जहां शोभायात्राओं के स्वागत के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, तांडव नृत्य, गंगा आरती और महाप्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में प्रदेश के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, केंद्र व राज्य सरकार के कई मंत्री, धर्माचार्य और समाज के प्रबुद्ध जन भाग लेंगे और शोभायात्राओं के अभिनंदन के साथ झांकियों की आरती उतारेंगे। मुख्य मंच पर शोभायात्रा समितियों को प्रतीक चिह्न, मेडल व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते


यह जानकारी रविवार को खाजपुरा शिव मंदिर परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के संयोजक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने दी। विधायक ने हर हर महादेव के जयघोष के बीच दो शिव विवाह रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया। ऐसे कई रथ पूरे पटना में महोत्सव का प्रचार करेंगे। समिति की ओर से कैलेंडर-पोस्टर का भी लोकार्पण किया गया।
डॉ. चौरसिया ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। बेली रोड, वीरचंद पटेल पथ और जेपी गंगा पथ पर बड़ी-बड़ी शिव पताकाएं लगाई गई हैं। जिन मुहल्लों से शोभायात्राएं निकलेंगी, उनका रूट चार्ट तैयार है। जगह-जगह स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्य मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जाएंगे। घरों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को झंडों से पाटा जाएगा। मुख्य समारोह स्थल, खाजपुरा शिव मंदिर परिसर को रंगीन बल्बों और झालरों से सजाया जाएगा।
सोमवार 9 फरवरी को राजधानी के प्रमुख मंदिरों में शिव चर्चा कराने की भी तैयारी है। हर मंदिर के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए हैं। माहौल को शिवमय बनाने और शिव-बारात में ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु भाग ले सकें, इसके लिए समिति के सदस्य घर-घर जाकर संपर्क व जागरण अभियान चला रहे हैं।
संवाददाता सम्मेलन में श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा अभिनंदन समिति के सदस्य प्रभात कुमार सिन्हा, ज्ञानेन्द्र सिंह, अभय सिंह, जयप्रकाश पुनील, विवेक सिन्हा, पंकज कुमार भी मौजूद थे। मालूम हो, पिछले वर्ष महाशिवरात्रि पर 30 स्थानों से शोभायात्राएं निकाली गई थीं।

ALSO READ  Sepak Takraw World Cup 2025: Super Shots pictures:India Secures Bronze in Quad Event

………………………

मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का दिया न्योता
श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों ने की मुलाक़ात

पटना। श्री श्री महाशिवरात्रि महोत्सव शोभायात्रा अभिनंदन समिति के सदस्यों ने रविवार की सुबह सीएम आवास जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाक़ात की। समिति के संयोजक सह विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने मुख्यमंत्री को महाशिवरात्रि महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया। समिति की ओर से सीएम को स्मारिका और कैलेंडर भी भेंट किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, समिति के सदस्य प्रभात कुमार सिन्हा, ज्ञानेन्द्र सिंह, जयप्रकाश पुनील, विवेक सिन्हा भी मौजूद रहे।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1609