Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को राज्य के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यह प्रतिनिधिमंडल चैम्बर के अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल के नेतृत्व में मुख्यमंत्री से मिला।
चैम्बर अध्यक्ष पी० के० अग्रवाल ने बताया कि यह एक औपचारिक भेंट थी, जिसमें राज्य के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही, चैम्बर के आगामी शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी गई।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
अग्रवाल ने उम्मीद जताई कि सम्राट चौधरी जैसे अनुभवी और दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार के आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों के विस्तार और निवेश को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक माहौल बनेगा।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आगामी 23-24 मई 2026 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय राज्यस्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह भी किया।
इस प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष एन० के० ठाकुर, महामंत्री मुकेश कुमार जैन, कोषाध्यक्ष राजेश जैन तथा कार्यकारिणी सदस्य अजय गुप्ता शामिल थे।
Auto Amazon Links: No products found.