बिहार के कलाकारों समेत 108 कलाकारों का चयन, संगीत नाटक अकादमी ने 2024-25 के पुरस्कारों की घोषणा की

नई दिल्ली। देश की सर्वोच्च सांस्कृतिक संस्था संगीत नाटक अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए अकादमी फैलोशिप (अकादमी रत्न), अकादमी पुरस्कार तथा उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कारों की घोषणा कर दी है। इस बार बिहार के कलाकारों समेत देशभर के 108 कलाकारों को प्रतिष्ठित संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया है।

अकादमी की सामान्य परिषद की 22 से 26 मार्च 2026 के बीच नई दिल्ली में आयोजित बैठक में यह निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। परिषद ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, लोक, जनजातीय एवं पारंपरिक कलाओं, कठपुतली कला तथा प्रदर्शन कलाओं के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कलाकारों का चयन किया है।

अकादमी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कलाओं के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली सात महान विभूतियों को अकादमी फैलो (अकादमी रत्न) के रूप में चुना गया है। अकादमी फैलोशिप संस्था का सर्वोच्च सम्मान माना जाता है और इसकी सदस्य संख्या किसी भी समय अधिकतम 40 तक सीमित रहती है।

वर्ष 2024 और 2025 के लिए चयनित 108 पुरस्कार विजेता कलाकार देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इनमें बिहार के कलाकार भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी कला साधना और योगदान से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है।

इसके अलावा अकादमी ने वर्ष 2024 और 2025 के लिए 106 युवा कलाकारों का चयन प्रतिष्ठित उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के लिए किया है। यह सम्मान युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और प्रदर्शन कलाओं में उनके योगदान को मान्यता देने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है।

संगीत नाटक अकादमी पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1952 में हुई थी। ये सम्मान कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों और दीर्घकालिक योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति माने जाते हैं।

ALSO READ  रोटरी पटना सिटी सम्राट द्वारा गांधी आर्य कन्या हाई स्कूल मंसूरगंज, पटना सिटी में रोटरी पुस्तकालय का उद्घाटन

अकादमी फैलोशिप के साथ तीन लाख रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है। वहीं अकादमी पुरस्कार विजेताओं को एक लाख रुपये, ताम्रपत्र और अंगवस्त्रम दिया जाता है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार के तहत 25 हजार रुपये की सम्मान राशि, ताम्रपत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान किया जाता है।

अकादमी ने बताया कि फैलोशिप, अकादमी पुरस्कार और उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति द्वारा आयोजित एक विशेष अलंकरण समारोह में प्रदान किए जाएंगे। चयनित कलाकारों की विस्तृत सूची अकादमी द्वारा जारी कर दी गई है।

patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1656