Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। गौरियामठ क्षेत्र में नए प्रतिष्ठान ‘मिथिला ट्रेंड्स’ का भव्य शुभारंभ उत्साह और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। उद्घाटन समारोह में वार्ड संख्या 12 के पार्षद श्री शशि भूषण ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य अतिथि तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह की शुरुआत पारंपरिक विधि-विधान एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके बाद पार्षद शशि भूषण ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया और संचालकों को नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की स्थापना से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं तथा क्षेत्र के आर्थिक विकास को नई गति मिलती है।
इस अवसर पर संत कबीर पीठ के महंत श्री बरजेशमुनि महाराज ने अपने आशीर्वचन देते हुए प्रतिष्ठान की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ईमानदारी, गुणवत्ता और बेहतर सेवा के माध्यम से कोई भी व्यवसाय समाज में अपनी अलग पहचान बना सकता है।

कार्यक्रम में जदयू के बांकीपुर के पूर्व प्रभारी श्री विशाल वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने नए प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलना क्षेत्र के विकास के लिए सकारात्मक संकेत है।
समारोह में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री श्रीमती सीमा पाण्डे की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के नए व्यावसायिक प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी मजबूती प्रदान करेंगे।
उद्घाटन के दौरान अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ हुआ। उद्घाटन के अवसर पर क्षेत्रवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने नए प्रतिष्ठान का अवलोकन कर संचालकों को शुभकामनाएं दीं
Auto Amazon Links: No products found.