Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 21 अगस्त: रक्षा बंधन के शुभ अवसर पर ‘छोटा सा प्रयास’ संस्था द्वारा बिहार में वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पटना सिटी के कंगन घाट मरीन ड्राइव के नीम कॉरिडोर में वृक्ष रक्षा पर्व का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों की सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाना था।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
पर्व की शुरुआत 600 नीम के वृक्षों की पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसे पुरोहित बिरगु महाराज मिश्रा ने विधिवत संपन्न कराया। पूजा के पश्चात् संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने वृक्षों की आरती उतारी और रक्षा सूत्र बांधकर वृक्षों की देखभाल, सेवा, और सुरक्षा करने का संकल्प लिया।





इस कार्यक्रम में तख्त श्री हरिमंदिर जी महाराज के प्रबंधक सरदार दिलीप सिंह पटेल, सेवादार संघ के अतिपिछड़ा नेता त्रिलोकी सिंह निषाद और उनके दर्जनों साथी भी शामिल हुए। स्थानीय लोग भी बढ़-चढ़कर इस आयोजन में भाग लिए और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर बल दिया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण प्रेमियों ने “वृक्ष की रक्षा कौन करेगा? हम करेंगे, हम करेंगे,” और “पेड़ बचाओ, धरती बचाओ” जैसे नारों के साथ जनमानस को जागरूक किया। इन नारों ने आयोजन को एक विशेष ऊर्जा प्रदान की और पर्यावरण संरक्षण की भावना को और प्रबल किया।



इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सुभाष कुमार उर्फ अन्नू कसेरा, महासचिव कन्हाई पटेल, संतोष अग्रहरी, जगन्नाथ कुमार, सरदार सूरज सिंह, आदित्य केशरी, राजीव वर्मा, रामानंद यादव, परमानंद जी, कृष्णा पटेल, और श्याम किशोर सिंह जैसे प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे।
आयोजन ने लोगों में वृक्षों के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास कराया और पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
Auto Amazon Links: No products found.