Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
पटना : 30 दिसंबर 2024
भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता रहे बिहार सरकार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व सुशील कुमार मोदी जी के जयंती के अवसर पर 05 जनवरी से 12 जनवरी तक आयोजित सेवा पखवारा के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ 12 जनवरी को एक दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगी।
उक्त कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री सतीश राजू जी ने कहा कि श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी बिहार भाजपा के वरीय नेता थे और लंबे समय तक बिहार के उप मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने समाज हित में कार्य किया और समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए सदैव समर्पित रहे। इसी कारण बिहार भाजपा उनके जन्म जयंती के अवसर पर 5 जनवरी से 12 जनवरी तक 07 दिनों का सेवा पखवारा का आयोजन कर रही है और पार्टी ने इस पखवारे के तहत भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ को भी कार्यक्रम करने की जवाबदेही दी है और भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ श्रद्धेय सुशील कुमार मोदी जी के स्मृति में 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के दिन पटना के मिलर हाई स्कूल में एक दिवसीय महिला एवं पुरुष थ्रो बॉल प्रतियोगिता का आयोजन करेगी। यह निर्णय आज पदाधिकारी बैठक मे लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से सह संयोजक राजेश कुमार यादव विकास कुमार गोल्डी, राजीव रंजन यादव, विकास सिंह, अजय मुन्ना, कंचन, रमेश गुप्ता, मोहित श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।