Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर मंगलवार को दीघा विधानसभा कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाइयां दीं, मिठाइयां बांटीं और ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर थिरके। मौके पर उपस्थित सिक्किम के पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि नितिन की कार्यकुशलता और संगठन के प्रति उनके समर्पण का ही परिणाम है कि उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी मिली है। यह न केवल पटना बल्कि पूरे बिहार के लिए गौरव का क्षण है। नितिन के नेतृत्व में युवाओं को नई दिशा मिलेगी और संगठन जमीनी स्तर पर और मजबूत होगा।

कार्यालय परिसर में सुबह से ही कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा। दिल्ली में आयोजित समारोह को दिखाने के लिए बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। आधिकारिक घोषणा होते नितिन नवीन जिंदाबाद के नारे लगने लगे। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में मातृशक्ति की भी भागीदारी रही।
Auto Amazon Links: No products found.