Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 02 अक्टूबर 2026। स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत कटे होंठ, कटे तालु और टंग टाई यानी जीभ की गति में बाधा पैदा करने वाली स्थिति से पीड़ित बच्चों की सर्जरी के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान का शुभारंभ पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पीएमसीएच) में हुआ। इस अभियान में राज्य के 12 चिकित्सा संस्थानों को शामिल किया गया है।
अभियान के पहले दिन पीएमसीएच में कुल 5 बच्चों की सफल सर्जरी की गई। इनमें कटे तालु से पीड़ित दो बच्चे, कटे होंठ से पीड़ित दो बच्चे और टंग टाई से पीड़ित एक बच्चा शामिल है।
प्लास्टिक सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में डॉ. पुरुषोत्तम कुमार और डॉ. विकास कुमार ने सर्जरी सफलतापूर्वक की। इस दौरान एनेस्थीसिया इकाई के प्रभारी डॉ. अशोक कुमार, डॉ. शबकत तथा कान, नाक एवं गला (ईएनटी) विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रीति शर्मा का अहम सहयोग रहा।
अभियान के सफल संचालन में शिशु रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. हेमंत कुमार, इकाई प्रभारी डॉ. मनोज कुमार सिंह तथा इकाई प्रभारी एवं आरबीएसके के सह-नोडल अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र कुमार सिंह ने भी सहयोग दिया।
इस अवसर पर पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार, आरबीएसके के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. राजीव कुमार, आरबीएसके के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रवि प्रकाश तथा इकाई प्रभारी डॉ. सेतु बंधु तिवारी उपस्थित रहे।
Auto Amazon Links: No products found.