Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

Dayanand singh
पटना, 27 अप्रैल 2025 — युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) के पटना महानगर इकाई की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सन्नी दुबे ने की। इस कार्यक्रम में युवा हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज और प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
बैठक में “प्रत्येक बूथ दस यूथ” अभियान पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आगामी मई के अंत में प्रस्तावित ‘बिहार युवा संवाद यात्रा’ की तैयारियों को लेकर भी गंभीर मंथन हुआ।
अपने अध्यक्षीय भाषण में सन्नी दुबे ने कहा कि “बिहार युवा संवाद यात्रा के दौरान पटना महानगर की स्थिति सबसे मजबूत रहेगी। उस समय तक पटना के सभी 72 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष से लेकर बूथ कमिटी का गठन पूर्ण कर लिया जाएगा।”

प्रदेश अध्यक्ष कुमार शुभम ने अपने संबोधन में कहा कि “प्रत्येक बूथ पर दस युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित कर पूरे प्रदेश में युवा कमिटी को और अधिक सशक्त और धारदार बनाया जाएगा।”
वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. कमाल परवेज ने कहा कि “देशभर में युवाओं का रुझान लगातार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (से०) की ओर बढ़ रहा है। पार्टी द्वारा गरीबों और वंचितों के हित में चलाए जा रहे अभियानों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा कि “युवा संवाद के माध्यम से पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा ताकि संगठन को और अधिक मजबूती दी जा सके।
Auto Amazon Links: No products found.