Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

By Dayanand singh
धुमधाम से मनाया गया रंग पंचमी, रंगा रंग कार्यक्रम के साथ हुआ गुलाल और फूलों की होली, शिव पार्वती ने खेली होली, देखने के लिए उमड़ी भीड़…..
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
शनिवार को महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा समिति द्वारा रंग पंचमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिव पार्वती की बनी मनमोहक झांकी द्वारा गुलाल और फूलों से होली खेली गई। इसके पूर्व पटना सिटी के मालसलामी के सिमली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ व माता पार्वती का फूलों और गुलाल से विशेष श्रृंगार कर पूजा-अर्चना की गई।


धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जब होलाष्टक के दौरान कामदेव को शिव जी ने श्राप से भस्म कर दिया था तब देवताओं में कोहराम मच गया था। सारे देवी-देवताओं के आग्रह पर शिवजी ने कामदेव को जीवित करने का आश्वासन दिया तो सभी ओर खुशियां छा गईं। इसके बाद चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी के दिन देव लोक में देवी देवताओं ने रंगोत्सव मनाया। इसके बाद से ही रंग पंचमी के दिन देवी देवताओं के होली खेलने की परंपरा शुरू हो गई। बाद में धरती पर मनुष्यों ने भी इस परंपरा को अपना लिया। ऐसी मान्यता है कि इस दिन देवी देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्यों के साथ रंग खेलते हैं।


महाशिवरात्रि महोत्सव शोभा यात्रा समिति के सदस्यों के साथ शिव भक्तों ने देव होली पर पुष्प वर्षा के बीच अबीर गुलाल लगाकर सुख समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की।इस कार्यक्रम में संयोजक राजेश साह ,जय कृष्ण प्रसाद चंद्रवंशी ,दिलीप चौधरी ,हरेंद्र यादव ,टिंकू राउत, मनोज वर्मा, मुकेश अग्रहरि ,शाह कमल कृष्ण, सुरेश सिंह पटेल, नायर इकबाल ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर देव होली मनाया।
Auto Amazon Links: No products found.