Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना: टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए सीएस ने सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एवं स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर कार्यरत एएनएम के लिए नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब प्रत्येक एएनएम को प्रतिदिन अपने क्षेत्र में कम से कम 50 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर उसकी ऑनलाइन प्रविष्टि भी दर्ज करनी होगी।
जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त के निर्देश पर टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी स्क्रीनिंग एवं ऑनलाइन रिपोर्टिंग की नियमित समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में सभी एएनएम की बैठक आयोजित कर उन्हें अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई एवं स्टेट टीबी सेल की ओर से ऑनलाइन स्क्रीनिंग पोर्टल के संचालन का प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। सीएस ने कहा कि इसके अलावे प्रतिदिन 50 एनसीडी भी करनी होगी। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सरकार का लक्ष्य संभावित टीबी मरीजों की शीघ्र पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग फील्ड स्तर पर स्क्रीनिंग और डिजिटल रिपोर्टिंग को अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दे रहा है।
Auto Amazon Links: No products found.