Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सोमवार को दानापुर प्रखंड की मखदुमपुर पंचायत में विशेष टीबी स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में बड़ी संख्या में लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य संभावित टीबी मरीजों की समय रहते पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार सुनिश्चित करना है।
मखदुमपुर एचडब्लूसी की सीएचओ अमृता कुमारी ने बताया कि कैंप के दौरान दो सप्ताह या उससे अधिक समय से खांसी, लगातार बुखार, वजन में कमी, रात में अत्यधिक पसीना आने तथा टीबी से संबंधित अन्य लक्षणों वाले लोगों की प्राथमिकता के आधार पर स्क्रीनिंग की गई। संदिग्ध मरीजों के बलगम के नमूने जांच के लिए संग्रहित किए गए तथा आवश्यकता अनुसार एक्स-रे एवं अन्य जांच कराने की सलाह दी गई।

उन्होंने बताया कि कैंप के दौरान सिविल सर्जन कार्यालय एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे थे और समय-समय पर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दे रहे थे, जिससे अभियान का संचालन प्रभावी ढंग से किया जा सका।
सीएचओ अमृता कुमारी ने बताया कि इस विशेष अभियान को सफल बनाने में पंचायत की सभी एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Auto Amazon Links: No products found.