खेल-कूद व क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन


आज दिनांक 11. 3.2024 को बिहार नेत्रहीन परिषद द्वारा आयोजित चार दिवसीय दृष्टि बाधित बालिकाओं के अन्तर्राजीय क्रिकेट प्रतियोगिता व अन्तर्राजीय दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका आज समापन किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों व टीमों को पुरस्कृत किया गया| समापन समारोह अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय परिसर , पटना में किया गया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपाध्यक्ष अनुराधा सिंह अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया | तत्पश्चात रविंद्र प्रसाद सिंह महासचिव बिहार नेत्रहीन परिषद ने संस्था के गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी|

रमेश प्रसाद सिंह प्रोजेक्ट कमेटी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दृष्टिबाधित छात्रा-छात्राओं के बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए किया गया, साथ ही इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों में अनुशासन विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में सक्रियता प्रतिद्वंदिता की भावना व विजयी होने के लिए लगन के साथ मेहनत करने की भावना पैदा होती है , साथी श्री सिंह ने बताया यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा| व अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं को पूरे वर्ष तैयारी व कोचिंग दी जाएगी|

पुनः श्री श्री ने बिहार सरकार से मैदान के लिए भूखंड परिषद को आवंटित करने का आग्रह किया| मुख्य अतिथि व परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर आर. एन. सिंह विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व आवश्यक सामग्री भेंट कर पुरस्कृत किया, साथ ही डॉक्टर आर. एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित बच्चों को बताया कि खेल से अनुशासन व राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होती है, तथा सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी व पुरस्कृत न होनेवाले छात्र-छात्राओं को भी भविष्य में विजयी होने की शुभकामना दी | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कविता वर्मा संयोजक ICE Foundation ( USA) ने अपने वर्चुअल उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं को खेल कूद पर होने वाले व्यय को प्रायोजित करने का आश्वासन दिया| इस प्रतियोगिता में रेस में प्रथम स्थान झारखंड की गीता महतो द्वितीय स्थान पाखी प्रजापति तृतीय स्थान गीता अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना| रेस जूनियर प्रथम स्थान लवली अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना द्वितीय स्थान अनु कुमारी अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय | रेस सीनियर ग्रुप B2 में बलकरण कुमार प्रथम स्थान तथा B1 में कन्हैया कुमार राजकीय नेत्रहीन विद्यालय पटना से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान मुजफ्फरपुर के रूपक रंजन ने प्राप्त किया| गोला फेक में झारखंड की प्रभा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना तथा झारखंड की प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की| डिस्क फेक – प्रीति लकड़ा प्रथम स्थान गीता कुमारी द्वितीय स्थान झारखंड से प्राप्त की तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में गीता कुमारी अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| क्रिकेट में झारखण्ड टीम विजयी हुई साथ ही मैंन ऑफ़ द मैच पाखी प्रजापति |
जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया| डॉक्टर आनंदमूर्ति उपाध्यक्ष बिहार नेत्रहीन परिषद द्वारा मंच संचालन किया गया| तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम को समाप्त घोषित किया गया।

Post Module #1

मंडल खेल संघ, दानापुर के निशुल्क समर कैंप में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

मंडल खेल संघ, दानापुर के निशुल्क समर कैंप में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

patnaites.com Jun 14, 2026 2 min read

दानापुर। मंडल खेल संघ, दानापुर के सौजन्य से जगजीवन स्टेडियम, वी.एन. शर्मा ग्राउंड एवं अधिकारी क्लब, दानापुर में 05 जून…

ALSO READ  एनएनएम सिक्योरिटीज की वाइस-प्रेसिडेंट अलका मिश्रा ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

Post Grid #2

Post List #4

मंडल खेल संघ, दानापुर के निशुल्क समर कैंप में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

मंडल खेल संघ, दानापुर के निशुल्क समर कैंप में बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा

patnaites.com Jun 14, 2026 2 min read

दानापुर। मंडल खेल संघ, दानापुर के सौजन्य से जगजीवन स्टेडियम, वी.एन. शर्मा ग्राउंड एवं अधिकारी क्लब, दानापुर में 05 जून से 25 जून 2026 तक निशुल्क समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में बड़ी संख्या में रेलवे…

ALSO READ  ICFAI University, Sikkim ने की 2025 शैक्षणिक वर्ष के लिए GIIT को बनाया अपना साझीदार
विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

विश्व रक्तदाता दिवस पर आईएएस भवन में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

patnaites.com Jun 14, 2026 3 min read

पटना, 14 जून: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज आईएएस भवन, पटना के सभागार में आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त…

Sony Alpha ILCE-6100K (24.2MP APS-C Mirrorless) : क्यों खरीदें यह कैमरा?

Sony Alpha ILCE-6100K (24.2MP APS-C Mirrorless) : क्यों खरीदें यह कैमरा?

patnaites.com Jun 11, 2026 4 min read

यदि आप ₹70,000–75,000 के बजट में ऐसा कैमरा खोज रहे हैं जो फोटोग्राफी, यूट्यूब व्लॉगिंग, ट्रैवल कंटेंट, रील्स और प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएशन सभी जरूरतों को पूरा कर सके, तो Sony…

पटना में 21 जून को होगा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, खोजी पत्रकार महिमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

पटना में 21 जून को होगा 51 जोड़ों का सामूहिक विवाह, खोजी पत्रकार महिमा सिंह की गरिमामयी उपस्थिति

patnaites.com Jun 11, 2026 3 min read

पटना। सामाजिक सरोकारों और मानवीय मूल्यों को समर्पित संस्था माँ वैष्णो देवी सेवा समिति, पटना द्वारा आयोजित किए जाने वाले सामूहिक विवाह समारोह “एक विवाह ऐसा भी” का 14वां संस्करण…

जेनिथ कॉमर्स एकेडमी में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन, विद्यार्थियों ने उठाया आम के विविध स्वादों का आनंद

जेनिथ कॉमर्स एकेडमी में मैंगो फेस्टिवल का आयोजन, विद्यार्थियों ने उठाया आम के विविध स्वादों का आनंद

patnaites.com Jun 11, 2026 3 min read

पटना, 11 जून कॉमर्स शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जेनिथ कॉमर्स एकेडमी में गुरुवार को उत्साह और उमंग के बीच भव्य मैंगो फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

Post Grid #2

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  GKC:The Global Kayastha Conference marked its establishment day in Bangalore.
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1661