Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 22 नवंबर 2024: बिहार पुलिस में उच्चतर स्तर के पदाधिकारियों की कमी को दूर करने के लिए सिपाही से लेकर पुलिस निरीक्षक तक के योग्य कर्मियों को उनके उच्चतर पदों पर कार्यकारी प्रभार देने की प्रक्रिया तेज गति से जारी है। वर्ष 2023-24 के दौरान अब तक कुल 12,987 पुलिस कर्मियों को उनके उच्चतर पदों पर कार्यकारी प्रभार दिया गया है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
इस प्रक्रिया के तहत:
इसके अलावा, सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना संख्या 19300, दिनांक 13 अक्टूबर 2023 के तहत बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के 2,176 कर्मियों को विहित वेतनमान के साथ उनके उच्चतर पदों पर कार्यकारी प्रभार दिया गया।
अगले चरण की तैयारी:
वर्तमान में भी इस प्रक्रिया की समीक्षा चल रही है। अनुमान है कि अगले एक महीने में लगभग 3,000 योग्य पदाधिकारियों को उनके उच्चतर पदों पर कार्यकारी प्रभार दिया जाएगा। जो भी पुलिस कर्मी प्रक्रियाधीन हैं, उन्हें जल्द से जल्द निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर कार्यकारी प्रभार सौंपा जाएगा।
यह कदम बिहार पुलिस में प्रशासनिक सुधार और पदाधिकारियों की कमी को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण है। इससे न केवल संगठन की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि कर्मियों का मनोबल भी ऊंचा होगा।
Auto Amazon Links: No products found.