Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी के आर. पी. एम. कॉलेज मे आज से 40 लड़कियों के बैच के लिए सीईआईटी सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत हुई। यह प्रशिक्षण अनुदीप फाउंडेशन के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल युग के अनुरूप तैयार करना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है। जिसमें अंग्रेजी और कंप्यूटर एप्लीकेशन की शिक्षा दी जाएगी।
कार्यक्रम का शुभारंभ एटीपीओ डॉ. अंजू जैन और जॉब प्लेसमेंट के कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रकाश दास की देखरेख में हुआ। द्वीप प्रज्वलन के साथ इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अनुदीप फाऊंडेशन के हेड विवेक वर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।
इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) पूनम ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज के समय में अंग्रेजी और कंप्यूटर का ज्ञान सफलता की कुंजी है। यदि आप नियमित रूप से अंग्रेजी अखबार पढ़ें और होमवर्क को गंभीरता से करें, तो यह आपके करियर के लिए बेहद फायदेमंद होगा। महाविद्यालय हमेशा छात्राओं के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए प्रयत्नशील रहेगा।

अनुदीप फाउंडेशन के हेड विवेक वर्मा ने बताया कि इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को डिजिटल योग के अनुरूप तैयार करना है, जिसमे वे जॉब मार्केट में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। प्रशिक्षण पूरा करने के बाद योग्य छात्राओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान किए जाएंगे।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लिया और अपनी उत्सुकता व्यक्त की। कॉलेज प्रशासन ने आशा जताई कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके उज्जवल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर जॉब प्लेसमेंट सेल के सदस्य डॉ. पवन कुमार, डॉ. पूनम, डॉ. मिराज, डॉ. मनोज, डॉ.नीना, डॉ. दशरथ मंडल, डॉ. अमोल, डॉ. प्रियंका आदि उपस्थित थे।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.