Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज दिनांक 11. 3.2024 को बिहार नेत्रहीन परिषद द्वारा आयोजित चार दिवसीय दृष्टि बाधित बालिकाओं के अन्तर्राजीय क्रिकेट प्रतियोगिता व अन्तर्राजीय दृष्टिबाधित छात्र-छात्राओं के विभिन्न प्रकार के खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका आज समापन किया गया एवं विजयी प्रतिभागियों व टीमों को पुरस्कृत किया गया| समापन समारोह अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय परिसर , पटना में किया गया | कार्यक्रम में सर्वप्रथम उपाध्यक्ष अनुराधा सिंह अतिथियों व खिलाड़ियों का स्वागत किया | तत्पश्चात रविंद्र प्रसाद सिंह महासचिव बिहार नेत्रहीन परिषद ने संस्था के गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए विजयी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामना दी|

रमेश प्रसाद सिंह प्रोजेक्ट कमेटी ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह प्रतियोगिता दृष्टिबाधित छात्रा-छात्राओं के बहुमुखी प्रतिभा के विकास के लिए किया गया, साथ ही इस प्रकार के प्रतियोगिता से बच्चों में अनुशासन विभिन्न प्रकार के गतिविधियों में सक्रियता प्रतिद्वंदिता की भावना व विजयी होने के लिए लगन के साथ मेहनत करने की भावना पैदा होती है , साथी श्री सिंह ने बताया यह कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित किया जाएगा| व अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं को पूरे वर्ष तैयारी व कोचिंग दी जाएगी|

पुनः श्री श्री ने बिहार सरकार से मैदान के लिए भूखंड परिषद को आवंटित करने का आग्रह किया| मुख्य अतिथि व परिषद के अध्यक्ष पद्मश्री डॉक्टर आर. एन. सिंह विजय प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व आवश्यक सामग्री भेंट कर पुरस्कृत किया, साथ ही डॉक्टर आर. एन. सिंह ने अपने उद्बोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित बच्चों को बताया कि खेल से अनुशासन व राष्ट्रीय एकता की भावना पैदा होती है, तथा सभी विजयी प्रतिभागियों को बधाई दी व पुरस्कृत न होनेवाले छात्र-छात्राओं को भी भविष्य में विजयी होने की शुभकामना दी | विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती कविता वर्मा संयोजक ICE Foundation ( USA) ने अपने वर्चुअल उद्बोधन में सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय की छात्राओं को खेल कूद पर होने वाले व्यय को प्रायोजित करने का आश्वासन दिया| इस प्रतियोगिता में रेस में प्रथम स्थान झारखंड की गीता महतो द्वितीय स्थान पाखी प्रजापति तृतीय स्थान गीता अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना| रेस जूनियर प्रथम स्थान लवली अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना द्वितीय स्थान अनु कुमारी अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय | रेस सीनियर ग्रुप B2 में बलकरण कुमार प्रथम स्थान तथा B1 में कन्हैया कुमार राजकीय नेत्रहीन विद्यालय पटना से प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा द्वितीय स्थान मुजफ्फरपुर के रूपक रंजन ने प्राप्त किया| गोला फेक में झारखंड की प्रभा कुमारी प्रथम स्थान प्राप्त की मनीषा कुमारी द्वितीय स्थान अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना तथा झारखंड की प्रीति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त की| डिस्क फेक – प्रीति लकड़ा प्रथम स्थान गीता कुमारी द्वितीय स्थान झारखंड से प्राप्त की तथा भाला फेंक प्रतियोगिता में मनीषा प्रथम स्थान तथा लंबी कूद में गीता कुमारी अंतर्ज्योति बालिका विद्यालय पटना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| क्रिकेट में झारखण्ड टीम विजयी हुई साथ ही मैंन ऑफ़ द मैच पाखी प्रजापति |
जसवंत सिंह कोषाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया| डॉक्टर आनंदमूर्ति उपाध्यक्ष बिहार नेत्रहीन परिषद द्वारा मंच संचालन किया गया| तत्पश्चात राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम को समाप्त घोषित किया गया।
पटना, सरदार पटेल इवेंट्स कम टैलेंट सर्च के तत्वावधान में आयोजित बिहार इंस्टीट्यूट प्रीमियर लीग ( बिहार आईपीएल) के अलग-अलग…
PATNA, Bihar: Teams from the Indian Institute of Technology Patna (IIT Patna) dominated the Patna regional round of the prestigious NTPC Electron Quiz 2026-27, securing both the first and second positions at a competition held at the Urja Auditorium in…
श्री बालकृष्ण एवं राधा सज्जा कार्यक्रम में नन्हे-मुन्नों ने प्रस्तुत की मनमोहक झांकी, मटका फोड़ कार्यक्रम से हुआ शुभारंभ पटना। कदमकुआं स्थित टोडलर्स ट्रेन स्कूल के तत्वावधान में गुरुवार को…
पटना, 2 सितंबर: पटना वीमेंस कॉलेज के मास कम्युनिकेशन, सेमेस्टर III के छात्रों के एक समूह ने सहायक प्राध्यापक मान्या व प्रशांत रवि के साथ आकाशवाणी पटना का शैक्षणिक भ्रमण…
Kathmandu: Nepal has intensified its call for climate justice after a devastating flood disaster along the Nepal-Tibet border left more than 1,000 people dead and thousands missing, arguing that countries…
Patna, September 1, 2026: A Patna-based student has brought laurels to the city by securing the prestigious Junior Research Fellowship (JRF) in the UGC-NET examination, achieving an impressive 99.65 percentile…
Auto Amazon Links: No products found.